मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराया

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराया

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। टीम ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को 59 रन से हराया। मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी है। गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं।

वानखेड़े स्टेडियम पर 181 रन का टारगेट चेज कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18.2 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट हो गई। समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट झटके।

टॉस हारकर बैटिंग कर रही मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 73 रन बनाए। उन्होंने नमन धीर के साथ मिलकर आखिरी 12 गेंदों पर 48 रन जोड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *