दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकटों से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकटों से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 66वें मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार ने प्लेऑफ में पहुंच चुकी पंजाब किंग्स का टॉप-2 में फिनिश करना मुश्किल कर दिया। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 15 पॉइंट्स के साथ 5वें नंबर पर रहकर अपना लीग स्टेज फिनिश किया। टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स ने बॉलिंग चुनी। पंजाब किंग्स ने 8 विकेट खोकर 206 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 53 और मार्कस स्टोयनिस ने 46 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। समीर रिजवी ने फिफ्टी लगाई। करुण नायर ने 44 रन बनाए। टीम से मुस्तफिजुर रहमान को 3 विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *