जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

राजस्थान में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने आज हीटवेव और धूल भरी आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों के दौरान राजस्थान में तापमान 45 से 46 डिग्री पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर में आज से तीन दिनों तक आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 60km प्रति घंटा तक रहेगी। 25 मई से नौतपा शुरू होने के बाद गर्मी की बजाय आंधी-बारिश जारी है। मध्य प्रदेश में अबकी बार मई महीने में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल में 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई है। हरियाणा में मौसम विभाग ने आज से 2 दिन तक सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 31 मई और 1 जून को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम खराब रहेगा। 6 जिलों- शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा और सिरमौर में बारिश का पूर्वानुमान है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान और ओलावृष्टि को लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज 50 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *