विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा

प्रमुख सचिव पर्यावरण श्री नवनीत मोहन कोठारी ने मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून, 2025 की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। श्री कोठारी ने कहा कि इस वर्ष के पर्यावरण दिवस का विषय “प्लास्टिक प्रदूषण का उन्मूलन’’ पर आधारित रहेगा। प्रदेश में इस वर्ष के अभियान “एक पेड़ माँ के नाम’’ का शुभारंभ विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से किया जायेगा। यह अभियान 30 सितम्बर तक चलाया जायेगा। अभियान में जन-सहयोग से पौध-रोपण किया जायेगा। उन्होंने पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय मध्यप्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार के संबंध में भी बिन्दुवार जानकारी ली।

प्रमुख सचिव श्री कोठारी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में किया जायेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। प्रमुख सचिव ने बताया कि समारोह में एकीकृत पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली पोर्टल का भी शुभारंभ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि एप्को द्वारा पर्यावरण प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत एप्को इंस्टीट्यूट द्वारा आम नागरिकों एवं विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किये जायेंगे। इसमें मुख्य रूप से पक्षी दर्शन, बूट कैम्प्स, क्विज प्रतियोगिता, ऑनलाइन वेबिनार, वेस्ट आउट ऑफ वेस्ट एवं कपड़े के थैले बनाने की कार्यशाला भी होगी। उन्होंने अधिकारियों से डॉयस प्लॉन, प्रचार-प्रसार एवं अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *