हिमाचल प्रदेश में आज और कल के लिए आंधी-बारिश और तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 1 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में अलग-अलग स्थानों के लिए चेतावनी जारी की गई है।राजस्थान के 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 2 से 4 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने, आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।बिहार के 13 जिलों में आज यानी रविवार को बारिश का यलो अलर्ट है। इन जिलों में 40KM/H की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, 25 जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। छत्तीसगढ़ में पिछले एक सप्ताह से लगातार हाे रही बारिश आज से धीमी पड़ सकती है। अगले 5 दिन गर्मी बढ़ेगी। औसतन तापमान में 2-4 डिग्री वृद्धि हो सकती है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।