जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को राज्य का श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 47.4°C तापमान दर्ज किया गया।विभाग के मुताबिक 11 जून तक बीकानेर संभाग में पारा 45 से 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। राजस्थान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर में भी आज तापमान बढ़ सकता है। दिल्ली में सोमवार को तापमान 43 डिग्री रहने और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को आंधी-बारिश का अलर्ट है, जबकि भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत बाकी जिलों में गर्मी का असर रहेगा। 10 और 11 जून को ग्वालियर-चंबल संभाग में हीटवेव यानी, लू चलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 19 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। गर्म पछुआ हवा के चलते 3 दिन के लिए गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। हिमाचल प्रदेश में चार दिन से तप रही धूप के बाद भीषण गर्मी पड़ने लगी है।9 शहरों का पारा 35 डिग्री से अधिक और ऊना व नेरी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *