जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

देशभर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। देश के उत्तरी राज्यों- राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश में दो दिन लू का अलर्ट है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.8°C दर्ज किया गया, लेकिन गर्मी 47°C जैसी महसूस की गई। मध्यप्रदेश में जून में सूरज के तीखे तेवर हैं। पिछले 3 दिन से नौतपा जैसी गर्मी है। मंगलवार को 28 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा, जबकि नौगांव में सबसे ज्यादा 46.1 डिग्री पहुंच गया। उत्तर प्रदेश भीषण लू की चपेट में है। आज 17 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में 45.2°C तापमान के साथ झांसी सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया। दूसरे नंबर आगरा रहा, जहां पारा 45.1°C था। हिमाचल में चार दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है। अगले 48 घंटे तक भी गर्मी से राहत के आसार नहीं है। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री का उछाल आएगा। मौसम विभाग ने आज और कल लू चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।झारखंड में मौसम बदला हुआ है। प्रदेश के कई हिस्से में छिटपुट बारिश होती रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *