राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप आज भी रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 12 और 13 जून को बीकानेर संभाग में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 14 या 15 जून को हो सकती है। हालांकि, 12-13 जून को प्रदेश में भीषण गर्मी रहेगी। गुरुवार को ग्वालियर, चंबल-सागर संभाग के 12 जिलों में लू चलने की संभावना है। पंजाब में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग की ओर से आज हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रात में भी गर्मी अधिक रहेगी। रेड अलर्ट पहली बार मौसम विभाग ने जारी किया है। उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 40°C के पार है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव की चेतावनी है।
