केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत

केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत 7 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। हादसा आज सुबह करीब 5.30 बजे हुआ। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था और यह गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। शुरुआती जांच के अनुसार, खराब मौसम को हादसे का कारण माना जा रहा है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “X” पर लिखा, “रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *