जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

मानसून की एंट्री से पहले मध्य प्रदेश में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी है। शनिवार को कई जिलों में तेज आंधी चली।मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत कुल 47 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में आज से प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम विभाग ने रविवार को राजस्थान में आंधी-बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में लू और 47 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून झारखंड के करीब पहुंच चुका है। अगले तीन दिनों में, यानी 18 जून तक इसके राज्य में प्रवेश करने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 15 जून को राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ में आज मानसून के दाेबारा सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून बस्तर से आगे बढ़ा तो उम्मीद है कि 18-19 जून तक रायपुर पहुंच जाएगा। हिमाचल के ज्यादातर भागों में आज मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के 7 जिलों में आंधी तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमौर और मंडी जिला को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *