जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

देश में मानसून की एंट्री को आज एक महीना पूरा हो गया है। 24 मई को यानी तय तारीख से 8 दिन पहले इसने केरल में दस्तक दी थी। अब तक यह 24 राज्यों को कवर कर चुका है। अगले 24 घंटे में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने राजस्थान में मंगलवार को 5 जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 23 जिलों में यलो अलर्ट है। मध्य प्रदेश के ऊपर से ट्रफ गुजरने की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सोमवार को कई जिलों में बारिश का दौर बना रहा। ऐसा ही मौसम आज भी रहेगा। उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही 52 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। बिहार में एक्टिव मानसून की वजह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 31 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *