गुजरात के अहमदाबाद में पिछले 12 घंटे से तेज बारिश हो रही है। इससे अहमदाबाद शहर में बाढ़ जैसे हालात हैं। मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी हैवी रेन का अलर्ट है। बालाघाट-अलीराजपुर में 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले 4 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हरियाणा में मानसून एक्टिव है। आज सभी 22 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के मुताबिक 4 जिलों पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में तेज बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के तीन जिले कुल्लू, लाहौल स्पीति और कांगड़ा में बारिश ने खूब तबाही मचाई है।
