मौसम विभाग ने देश में अगले 48 घंटों में दिल्ली , महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और केरल में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। एक सप्ताह तक NCR, मध्य भारत सहित देश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिए हैं। 30 जून से 3 जुलाई तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका बनी रहेगी, झारखंड में अद्यतन येलो अलर्ट जारी है।