मौसम विभाग का कहना है कि मानसून इस वक्त पूरी तरह एक्टिव मोड में है। इसलिए महाराष्ट्र-राजस्थान समेत 13 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ के कई स्थानों पर तेज बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने आज 33 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। ये स्थिति अगले एक सप्ताह तक बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश में आज 35 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में मानसून सीजन में नदियां उफान पर हैं। बिहार में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने आज पूरे बिहार में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पंजाब में आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में मानसून एक्टिव हो गया है। गुरुवार को जालोर, बाड़मेर, जोधपुर, फलोदी में 2 से लेकर 5 इंच तक बरसात हुई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 4 जुलाई को जयपुर, दौसा और टोंक जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है। गुरुवार को मंडला के कई गांवों में बाढ़ आ गई। शुक्रवार को भी मंडला समेत 7 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि 23 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।