महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा गुंडिचा मंदिर से मुख्य मंदिर लौटेंगे

महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा गुंडिचा मंदिर से मुख्य मंदिर लौटेंगे

आज पुरी में बहुड़ा यात्रा निकलेगी। इस यात्रा में महाप्रभु जगन्नाथ का नंदीघोष रथ, बलभद्र का तालध्वज और देवी सुभद्रा का दर्पदलन रथ गुंडिचा मंदिर से जगन्नाथ जी के मुख्य मंदिर लौटते हैं।

इस बार 27 जून को रथ यात्रा की शुरुआत हुई थी और 28 जून को तीनों गुंडिचा मंदिर पहुंचे थे। जगन्नाथ मंदिर से करीब 3 किमी दूर गुंडिचा मंदिर स्थित है। यहां भगवान अपनी मौसी के यहां ठहरते हैं।

बहुड़ा यात्रा के लिए गुंडिचा मंदिर के बाहर, भक्तों की भारी भीड़ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 10,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

श्री जगन्नाथ ट्रस्ट के मुताबिक पुरी के राजा गजपति महाराजा दिव्यसिंह देब दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे के बीच रथों की औपचारिक सफाई करेंगे। इसके बाद रथों पर घोड़े लगाए जाएंगे। रथ खींचने का काम शाम 4 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *