जानिए देश में मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में आज तेज बारिश का रेड अलर्ट है। बुधवार को खराब मौसम के कारण 6 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम अचानक तेज बारिश हुई, जिसकी वजह से जगह-जगह भारी जलभराव और यातायात की समस्याओं का सामना करना पड़ा। मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में तेज बारिश के कारण 71 गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा है। बोरगांव में 35 साल का युवक उफनते नाले में बह गया।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही मची है, जिसमें अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 208 सड़कें बंद हो गई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *