जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश जारी है। पिछले 9 दिनों में बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड से 46 लोगों की मौत हुई हैं। राज्य की 208 सड़कें बंद हैं। सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश जारी है। इससे सुदूर युकसोम कस्बे में लकड़ी के दो पुल टूट गए हैं। कई इलाकों से संपर्क टूट गया है।मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश और राजस्थान के पूर्वी इलाके में तेज बारिश होगी। दोनों राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत 22 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *