मौसम विभाग ने देश के 4 राज्यों के कुछ हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कोस्टल कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है। देश भर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान, कर्नाटक, केरल के कुछ इलाकों के लिए अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कोस्टल कर्नाटक में ऑरेंज अलर्ट जारी है।मौसम विभाग ने बताया कि बीते गुरुवार को हिमाचल में भारी बारिश हुई। इसके कारण सिरमौर में NH707 पर लैंडस्लाइड हुआ। मौसम विभाग ने हिमाचल के 9 जिलों में फ्लैश फ्लड और बाढ़ की संभावना जताई है।
