जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में गुरुवार को भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना को आतंकियों के घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई।
सेना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर बताया कि आतंकियों ने ऑपरेशन के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इलाके में अभी भी ऑपरेशन जारी है।
इस साल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में 7 अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 23 आतंकवादी मारे जा चुके हैं। इनमें से 12 पाकिस्तानी और 9 स्थानीय आतंकवादी थे। मारे गए दो नए आतंकियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इससे पहले 2 अगस्त को कुलगाम में भी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के तीन आतंकी मारे गए थे, जिसमें दो जवान भी शहीद हुए थे।