PM मोदी का जापान दौरा: बुलेट ट्रेन का अनुभव

PM मोदी का जापान दौरा: बुलेट ट्रेन का अनुभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के अपने दौरे के दूसरे दिन मियागी प्रांत के सेंडाई में एडवांस बुलेट ट्रेन E10 का निरीक्षण किया। उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी थे। दोनों नेताओं ने ट्रेन में सफर भी किया।

इस दौरान, उन्होंने भारतीय ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात की, जिन्हें जापान की ईस्टर्न रेलवे प्रशिक्षण दे रही है। ये ड्राइवर भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेनों का संचालन करेंगे।

सेंडाई पहुंचने पर स्थानीय जापानी और भारतीय समुदाय के लोगों ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोग हाथों में तिरंगे और जापानी झंडे लेकर ‘जापान में आपका स्वागत है, मोदी सैन!’ के नारे लगा रहे थे।

इससे पहले, शुक्रवार को मोदी ने 15वें भारत-जापान शिखर सम्मेलन में भाग लिया था, जहां दोनों देशों के बीच 150 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। जापानी प्रधानमंत्री ने भारत में अगले 10 साल में 6 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की।

जापान का दौरा पूरा करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी अब चीन के लिए रवाना हो गए हैं, जहाँ वह रविवार को SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। वहाँ वह चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से भी मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *