मानसून अपडेट

मानसून अपडेट

इस साल मानसून ने उत्तर भारत में भारी तबाही मचाई है। 20 जून से 1 सितंबर के बीच, हिमाचल प्रदेश में 300 से ज़्यादा लोगों की जान गई है और 3 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा का वित्तीय नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने इसे ‘आपदा प्रदेश’ घोषित किया है। इस दौरान 1280 से ज़्यादा घर तबाह हुए और 35,240 से ज़्यादा पशुधन की हानि हुई है।

हिमाचल के अलावा, पंजाब के 9 ज़िलों में 1300 से ज़्यादा गाँव और हरियाणा के 6 ज़िलों में 2.5 लाख एकड़ से ज़्यादा फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। उत्तराखंड में भी भूस्खलन से दो यात्रियों की मौत हुई, जबकि जम्मू-कश्मीर में नदियाँ उफान पर हैं, जिससे सड़क मार्ग बाधित हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में 3 सितंबर तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *