नई दिल्ली: शुक्रवार, 5 सितंबर को भारतीय बुलियन बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 501 रुपए बढ़कर 1,06,446 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुँच गई। हालांकि, दिन के अंत में इसमें थोड़ा सुधार हुआ और यह 393 रुपए की बढ़त के साथ 1,06,338 रुपए पर बंद हुआ। कल यह 1,05,945 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
चांदी की कीमतों में भी जोरदार तेजी देखने को मिली। आज चांदी 374 रुपए की बढ़त के साथ 1,23,581 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुँच गई थी। हालांकि, कारोबार समाप्त होते-होते इसकी कीमत 37 रुपए गिरकर 1,23,170 रुपए हो गई। इससे पहले गुरुवार को एक किलो चांदी की कीमत 1,23,207 रुपए थी।