कश्मीर के कुलगाम में गुड्डर के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया, जबकि सेना के एक JCO समेत दो जवान घायल हो गए। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन गुड्डर’ नाम दिया गया है।
पुलिस, सेना की 9RR और CRPF की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। बताया जा रहा है कि जंगल में लश्कर के दो से अधिक आतंकी छिपे हुए हैं। तलाशी टीम के पहुंचने पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। अभी भी गोलीबारी जारी है और अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए हैं।