भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को एक ‘कैजुअल राजनेता’ बताया और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर किसानों का अपमान करने का आरोप लगाया।
रविशंकर प्रसाद ने खरगे से पूछा कि यह कैसा अहंकार है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार होने के कारण किसान अपनी समस्या बताने उनके पास गए थे। प्रसाद ने सवाल उठाया कि क्या खरगे यह चाहते हैं कि किसान दिखावा या पब्लिसिटी करने उनके पास जाएं? उन्होंने खरगे के इस रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को इस तरह की छोटी बातें नहीं करनी चाहिए।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि किसानों के लिए बड़ी-बड़ी और खोखली बातें करने वाले राहुल गांधी के बयान को जारी कर देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को कर्नाटक या पंजाब जाना चाहिए, जहाँ किसान बाढ़ की वजह से परेशान हैं। प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी की छुट्टी उन्हें मुबारक। उन्होंने कहा कि एक कैजुअल राजनेता के लिए ऐसा करना स्वाभाविक है कि बहुत काम करने के बाद उन्हें ब्रेक चाहिए।