उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने ली शपथ

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने ली शपथ

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राधाकृष्णन का कार्यकाल 11 सितंबर 2030 तक चलेगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे। समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।

पिछले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद 53 दिनों में पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखे।

सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण के तुरंत बाद उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने राज्यसभा के सभी नेताओं के साथ बैठक की, जिसकी घोषणा गुरुवार देर शाम की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *