UPI पेमेंट की डेली लिमिट बढ़ी, अब रोज 10 लाख रुपए तक खरीदारी

UPI पेमेंट की डेली लिमिट बढ़ी, अब रोज 10 लाख रुपए तक खरीदारी

UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर है! नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI के जरिए होने वाले पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) भुगतान की दैनिक सीमा को 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया है। यह नया नियम आज, 15 सितंबर से लागू हो गया है।

इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को होगा, जो बड़े लेन-देन करते हैं। अब बीमा, निवेश और क्रेडिट कार्ड जैसे बड़े भुगतानों के लिए भी UPI का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ‘पर्सन-टू-मर्चेंट’ का मतलब है, जब आप किसी दुकान या सर्विस लेने के बदले सीधे व्यापारी को भुगतान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *