जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार को आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में घायल हुआ जवान शनिवार सुबह शहीद हो गया। यह मुठभेड़ दूदू-बसंतगढ़ और डोडा के सोजधार जंगल में चल रही है। शुक्रवार शाम को सेना और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, तभी 2-3 जैश आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी कर दी। रात भर इलाके की घेराबंदी करने के बाद, शनिवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया गया है। आतंकियों को ढूँढने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। किश्तवाड़ में भी एक और मुठभेड़ चल रही है।