पीएम मोदी करेंगे देश के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन, मुंबई को मिला नया टूरिस्ट गेटवे

पीएम मोदी करेंगे देश के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन, मुंबई को मिला नया टूरिस्ट गेटवे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मुंबई में भारत के सबसे बड़े क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसे मुंबई पोर्ट के इंदिरा डॉक, बैलार्ड पियर पर बनाया गया है। इस टर्मिनल का नाम मुंबई इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल (MICT) रखा गया है और इसकी लागत 556 करोड़ रुपये है। यह भारत में क्रूज पर्यटन का केंद्र बनेगा। इसकी छत को समुद्र की लहरों की तरह डिज़ाइन किया गया है। इसे ‘क्रूज भारत मिशन’ के तहत अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार विकसित किया गया है। इस मिशन के तीन मुख्य पहलू हैं: समुद्री क्रूज, नदी और अंतर्देशीय क्रूज, और द्वीप-लाइटहाउस क्रूज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *