शेयर बाजार का हाल:

शेयर बाजार का हाल:

मंगलवार, 23 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 81,950 पर और निफ्टी 80 अंक टूटकर 25,130 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयरों में तेजी है। मारुति, महिंद्रा और टाटा मोटर्स के शेयरों में उछाल आया, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट, सनफार्मा और अडाणी पोर्ट्स के शेयर फिसले।

निफ्टी के 50 में से 16 शेयर मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। GST दरों में कटौती और बिक्री बढ़ने के चलते NSE का ऑटो इंडेक्स आज करीब 2% ऊपर है। इसके विपरीत, FMCG, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर में गिरावट है।

वैश्विक बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई (0.99%) और कोरिया का कोस्पी (0.30%) बढ़त में रहे, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग (0.61%) और चीन का शंघाई कंपोजिट (0.85%) गिरावट के साथ बंद हुए।

वहीं, 22 सितंबर को अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स 0.14%, नैस्डेक कंपोजिट 0.70% और S&P 500 0.44% की बढ़त के साथ बंद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *