मन की बात: पीएम मोदी ने कहा- त्योहारों में स्वदेशी खरीदें, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं मंत्र

मन की बात: पीएम मोदी ने कहा- त्योहारों में स्वदेशी खरीदें, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ रेडियो शो के 126वें एपिसोड में कई अहम मुद्दों पर बात की, जिनमें फेस्टिव सीजन, आत्मनिर्भर भारत, और वोकल फॉर लोकल प्रमुख रहे।

  • स्वदेशी पर ज़ोर: पीएम मोदी ने देशवासियों से त्योहारों में सिर्फ स्वदेशी सामान खरीदने का संकल्प लेने को कहा। उन्होंने कहा कि ‘Vocal for Local’ को खरीदारी का मंत्र बना लें और हमेशा के लिए ठान लें कि जो देश में बना है, जिसमें देश के नागरिक की मेहनत है, वही खरीदेंगे। इससे उत्सव की रौनक कई गुना बढ़ जाएगी।
  • छठ पर्व: उन्होंने बताया कि भारत सरकार छठ पर्व को यूनेस्को की लिस्ट में शामिल करने पर काम कर रही है ताकि इसकी भव्यता पूरी दुनिया में फैल सके।
  • श्रद्धांजलि: कार्यक्रम की शुरुआत में पीएम ने अमर शहीद भगत सिंह और लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
    • भगत सिंह को साहस का प्रमाण बताते हुए पीएम ने उनके उस पत्र का जिक्र किया जिसमें उन्होंने अंग्रेजों से युद्धबंदी जैसा व्यवहार करने और फांसी की बजाय गोली मारने की मांग की थी।
    • लता मंगेशकर के गीतों को मानवीय संवेदनाओं को झकझोरने वाला बताया और कहा कि उन्हें लता दीदी का गाया गाना ‘ज्योति कलश छलके’ बहुत पसंद है।
  • गांधी जयंती: पीएम ने 2 अक्टूबर को खादी का कोई उत्पाद खरीदने और उसे सोशल मीडिया पर ‘वोकल फॉर लोकल’ के साथ शेयर करने का आग्रह किया।
  • RSS: उन्होंने बताया कि इस बार विजयादशमी इसलिए भी खास है क्योंकि इस दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं।
  • स्वच्छता: पीएम ने अपील की कि त्योहारों के समय स्वच्छता सिर्फ घर तक सीमित न रहे, बल्कि गली, मोहल्ला, बाज़ार और गाँव तक फैले।
  • जिनका हुआ जिक्र: पीएम ने नेवी की दो महिला ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और रूपा (नाविका सागर परिक्रमा के लिए), आशीष सत्यव्रत साहू (जोहराग्राम ब्रांड से आदिवासी बुनाई को ग्लोबल पहचान देने के लिए), और तमिलनाडु के अशोक जगदीशन और प्रेम सेल्वाराज (घास और केला फाइबर से योगा मैट बनाने के लिए) की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *