कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकी किए ढेर

कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकी किए ढेर

जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में भारतीय सेना को बड़ी सफलता मिली है। नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की फिराक में रहे दो आतंकवादियों को सेना ने ढेर कर दिया। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मारे गए आतंकियों के शव LoC से बहुत करीब हैं।

गोलीबारी के जोखिम को देखते हुए, हाई अलर्ट पर जवानों द्वारा शवों को निकालने का ऑपरेशन चल रहा है। अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है कि वे किस आतंकी समूह से जुड़े थे।

गौरतलब है कि यह आठ दिनों के अंदर दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले, 20 सितंबर को उधमपुर में भी आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें हमारे एक जवान शहीद हो गए थे। उस ऑपरेशन में दो पुलिसकर्मी (एक एसपीओ शामिल) घायल भी हुए थे। वह संघर्ष दूदू-बसंतगढ़ और डोडा के भद्रवाह के सोजधार जंगल क्षेत्र में हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *