इजराइल-हमास सीजफायर पर बनी सहमति, नेतन्याहू ने ट्रम्प के 20-पॉइंट प्लान को स्वीकारा

इजराइल-हमास सीजफायर पर बनी सहमति, नेतन्याहू ने ट्रम्प के 20-पॉइंट प्लान को स्वीकारा

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाजा में सीजफायर (युद्धविराम) के लिए सहमत हो गए हैं। नेतन्याहू ने सोमवार (29 सितंबर) रात वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात के बाद यह घोषणा की।

दोनों नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प के 20-पॉइंट के शांति प्लान की जानकारी दी। इस योजना में गाजा में तुरंत युद्ध रोकना, सभी बंधकों की रिहाई और गाजा में शांतिपूर्ण प्रशासन स्थापित करने का प्रस्ताव है।

योजना की मुख्य बातें और शर्तें:

  • युद्ध की समाप्ति: इजराइल और हमास के बीच सहमति बनते ही युद्ध तुरंत बंद हो जाएगा।
  • हथियार हटाना: गाजा से हमास के सभी हथियार और ठिकाने हटाए जाएंगे।
  • इजराइली सेना की वापसी: इजराइल धीरे-धीरे अपनी सेना गाजा से हटाएगा।
  • बंधक और कैदी: हमास 72 घंटे में सभी इजराइली बंधकों (जिंदा और मृत) को रिहा करेगा। इसके बदले में इजराइल गाजा के 250 उम्रकैद वाले और 1700 अन्य कैदियों को रिहा करेगा।
  • अंतरिम प्रशासन: गाजा के प्रशासन के लिए एक अस्थायी तकनीकी समिति बनेगी।
  • शांति बोर्ड: एक शांति बोर्ड का गठन होगा, जिसकी अध्यक्षता ट्रम्प करेंगे। इसमें पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भी शामिल होंगे।
  • नेतन्याहू की चेतावनी: नेतन्याहू ने साफ किया कि यह काम आसान या मुश्किल, किसी भी तरीके से हो, लेकिन पूरा ज़रूर होगा। अगर हमास नहीं मानेगा, तो इजराइल खुद इसे पूरा करेगा।

हमास और फिलिस्तीन की प्रतिक्रिया:

फिलिस्तीनी सरकार ने ट्रम्प के प्लान का स्वागत किया है, जबकि हमास ने हथियार डालने से इनकार करते हुए कहा है कि उन्हें अभी तक प्लान का औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है। ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि हमास नहीं मानता है, तो इजराइल के पास उसे खत्म करने का अधिकार है और अमेरिका इसमें साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *