सीएम डॉ. मोहन यादव बोले: इंदौर ‘स्वच्छता का महागुरू’ है, अब देपालपुर को भी करेगा साफ

सीएम डॉ. मोहन यादव बोले: इंदौर ‘स्वच्छता का महागुरू’ है, अब देपालपुर को भी करेगा साफ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नेहरू पार्क में ‘स्वच्छ भारत दिवस’ समारोह में इंदौर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इंदौर का हर काम सबसे अलग और खास होता है। इंदौर अब केवल मेट्रोपॉलिटन सिटी नहीं, बल्कि एक मेट्रो सिटी बन चुका है। सीएम ने कहा कि इंदौर अब ‘स्वच्छता का महागुरू’ बनकर देश के दूसरे शहरों को भी सफाई की सीख दे रहा है। इस बार इंदौर ने देपालपुर नगर को भी स्वच्छ बनाने का जिम्मा लिया है, जिसमें कामयाबी जरूर मिलेगी।

यह कार्यक्रम महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था। सीएम ने इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल पूरे होने पर बधाई दी और सभी से भारत माता की जय और महात्मा गांधी की जय के नारे लगवाए।

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता से देश स्वच्छता में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने पीएम मित्र पार्क का जिक्र किया, जिससे कपास किसानों को फायदा होगा और लाखों लोगों को नौकरी मिलेगी।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को पीएम के जन्मदिन से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा आज (गांधी-शास्त्री जयंती) सफलतापूर्वक खत्म हुआ, जिसमें नगर निगम ने कई स्वच्छता अभियान चलाए। सीएम ने कार्यक्रम में गुब्बारे उड़ाए और गांधी जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। उन्होंने खादी प्रदर्शनी से अपने लिए दो खादी टॉवेल खरीदे और सभी से अपील की कि स्वदेशी सामान खरीदकर देश को मजबूत बनाने में मदद करें।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि पीएम मोदी और सीएम यादव की प्रेरणा से निगम स्वच्छता में लगातार काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *