नई दिल्ली: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार, 6 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाज़ार तेज़ी के साथ कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक की बढ़ोतरी के साथ 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा की तेज़ी दिखाते हुए 25,000 के स्तर पर बना हुआ है।
हालाँकि, बाज़ार में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है।
- सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेज़ी है, जबकि 17 में गिरावट है। एक्सिस बैंक और बजाज फाइनेंस में 1% से ज्यादा की तेज़ी है, वहीं टाटा मोटर्स और टाटा स्टील में 1% की गिरावट दर्ज की गई है।
- निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 में तेज़ी और 27 में गिरावट है। NSE पर बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर बढ़त पर हैं, जबकि ऑटो, FMCG, फार्मा और मेटल सेक्टर में गिरावट है।
ग्लोबल बाज़ारों की स्थिति: एशियाई बाज़ारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का निक्केई 4.51% की बड़ी उछाल के साथ 47,835 पर कारोबार कर रहा है, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.73% की गिरावट पर है। कोरिया का कोस्पी राष्ट्रीय अवकाश के चलते बंद है, और चीन का शंघाई कंपोजिट मिड ऑटम फेस्टिवल के कारण 8 अक्टूबर तक बंद रहेगा। इससे पहले 3 अक्टूबर को अमेरिकी बाज़ार में डाउ जोन्स 0.51% की बढ़त के साथ बंद हुआ था, जबकि नैस्डेक कंपोजिट 0.28% गिरा था और S&P 500 सपाट बंद हुआ था।