शेयर बाजार में आज, 3 नवंबर को सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 100 अंक की बढ़त के साथ 84,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी दर्ज की गई है, जो 25,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 14 शेयरों में तेजी है, जबकि 16 में गिरावट है। बाजार में सरकारी बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी हावी है, जबकि आईटी और एफएमसीजी (FMCG) शेयरों में बिकवाली का दबाव है।
वैश्विक बाजारों का हाल: एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 2.39% की बड़ी तेजी के साथ 4,205 पर है, जबकि जापान का निक्केई इंडेक्स आज बंद है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.39% (26,007 पर) और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.049% (3,956 पर) बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। 31 अक्टूबर को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे: डाउ जोन्स 0.086%, नैस्डेक 0.61%, और एसएंडपी 500 0.26% बढ़कर बंद हुए थे।