स्टॉक मार्केट न्यूज़

स्टॉक मार्केट न्यूज़

सोमवार, 24 नवंबर, सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 331 अंक फिसलकर 84,901 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 109 अंक की गिरावट के साथ 25,960 पर रुका।

आज के कारोबार में, IT सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी प्रमुख सेक्टरों में कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक 2.05% की गिरावट आई, इसके बाद मेटल सेक्टर 1.23% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.15% नीचे रहे।

वैश्विक बाज़ार का हाल:

  • एशियाई बाज़ार: आज के कारोबार में एशियाई बाजारों में मिश्रित रुझान दिखा। कोरिया का कोस्पी 0.19% गिरकर 3,846 पर बंद हुआ, जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.97% की बढ़त के साथ 25,716 पर बंद हुआ। जापान का निक्केई बाज़ार आज बंद था।
  • अमेरिकी बाज़ार (21 नवंबर): इससे पहले, 21 नवंबर को अमेरिकी बाज़ार तेज़ी के साथ बंद हुए थे। डाउ जोन्स 1.08% चढ़कर 46,245 पर, नैस्डेक कंपोजिट 0.88% और S&P 500 इंडेक्स 0.98% ऊपर बंद हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *