प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में किया संविधान दिवस, अयोध्या राम मंदिर, चंद्रयान-3 और कृषि उपलब्धियों का उल्लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में किया संविधान दिवस, अयोध्या राम मंदिर, चंद्रयान-3 और कृषि उपलब्धियों का उल्लेख

उज्जैन/भोपाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी के माध्यम से अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान, उज्जैन में सामूहिक विवाह सम्मेलन स्थल पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टेलीविजन पर इस कार्यक्रम को सुना और देखा।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और आगामी आयोजनों पर विस्तार से बात की।

कार्यक्रम में उल्लेखित मुख्य बिंदु:

  • राष्ट्रीय पर्व और परंपराएं: संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम, वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम, और अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर धर्मध्वजा का आरोहण।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी: हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी लीप इंजन एमआरओ फेसिलिटी का उद्घाटन, इसरो की अनोखी ड्रोन प्रतियोगिता, और चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता।
  • रक्षा और पर्यटन: भारतीय नौसेना की उपलब्धियां, आईएनएस ‘माहे’ को नौसेना में शामिल करना, नौसेना से जुड़े पर्यटन, और विंटर टूरिज्म/विंटर गेम्स को बढ़ावा देना।
  • अर्थव्यवस्था और कृषि: कृषि क्षेत्र में देश की बड़ी उपलब्धियां, भारत के हनी प्रोडक्शन में नए रिकॉर्ड, रामबन सुलाई हनी को जीआई टैग मिलना, नेच्युरल फार्मिंग, और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान।
  • खेल और फिटनेस: कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी, ‘फिट इंडिया संडेस ऑन साइकिल’, टोक्यो में डीफ-ओलिंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, और विभिन्न खेलों (क्रिकेट, कबड्डी, बॉक्सिंग) में भारतीय महिला टीम की जीत।
  • सांस्कृतिक जुड़ाव: कुरुक्षेत्र में महाभारत अनुभव केंद्र, यूरोप के लातविया में यादगार गीता महोत्सव, काशी तमिल संगम, भगवान बुद्ध के अवशेषों से दुनियाभर के लोगों का जुड़ाव, और गुजरात के नवानगर के जाम साहब महाराजा दिग्विजय सिंह के महान कार्य।
  • अन्य अभियान: ‘वैड इन इंडिया’ अभियान।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और श्री दुर्गादास उईके, मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, एवं श्री मोहन नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *