नई दिल्ली। भारतीय सेना (सदर्न कमांड) ने सोमवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का सफलतापूर्वक कॉम्बैट लॉन्च किया। इस लॉन्च में मिसाइल ने अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरी सटीकता के साथ भेदा, जो सेना के लिए एक बड़ी कामयाबी है।
- यह सफल परीक्षण भारतीय सेना को और मज़बूती प्रदान करता है, क्योंकि ब्रह्मोस लंबी दूरी के लिए एक बेहतरीन हथियार है।
- यह मिसाइल एडवांस स्टील्थ टेक्नोलॉजी से लैस है और इसमें ग्रुप ऑफ टारगेट्स में से किसी एक खास लक्ष्य को चुनने की उन्नत क्षमता है।
- ब्रह्मोस को ज़मीन, समुद्र, हवा और पनडुब्बी से लॉन्च किया जा सकता है, जिससे यह थलसेना, नौसेना और वायुसेना तीनों में तैनात है।
- यह लॉन्च भारत के डिफेंस सेक्टर में आत्मनिर्भरता को बढ़ाता है और सेना की ताकत में इज़ाफा करता है।
- हाल ही में दुबई एयर शो में इसके प्रदर्शन के बाद कई देशों ने इसे खरीदने में रुचि दिखाई है, जिससे भारत के रक्षा निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।