लोकसभा में भारी हंगामे के बीच ‘VB-जी राम जी’ बिल पास, विपक्षी सांसदों ने वेल में फेंके कागज

लोकसभा में भारी हंगामे के बीच ‘VB-जी राम जी’ बिल पास, विपक्षी सांसदों ने वेल में फेंके कागज

नई दिल्ली: लोकसभा में गुरुवार को ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी VB–G Ram G बिल ध्वनिमत से पारित हो गया। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में विपक्ष के तीखे विरोध के बीच इस बिल पर जवाब दिया। बहस के दौरान विपक्षी सांसदों ने सदन के बीचों-बीच (वेल) आकर नारेबाजी की और कागज भी फेंके।

विपक्ष की मांग थी कि इस बिल को स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा जाए, क्योंकि यह 20 साल पुराने मनरेगा (MGNREGA) एक्ट की जगह लेगा। शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 2009 के चुनाव में वोटों के लिए ‘नरेगा’ के साथ महात्मा गांधी का नाम जोड़ा था। बिल पास होने के बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *