अपराधियों में खौफ और आमजन में विश्वास पैदा करे पुलिस, राज्य से नक्सलवाद का अंत हमारा संकल्प: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अपराधियों में खौफ और आमजन में विश्वास पैदा करे पुलिस, राज्य से नक्सलवाद का अंत हमारा संकल्प: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय (PHQ) में ‘पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक सम्मेलन 2025’ को संबोधित करते हुए पुलिस बल को नक्सलवाद के विरुद्ध मिली सफलता पर बधाई दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश की धरती से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सरकार और पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण शुरू करें और अपराधियों में पुलिस का भय सुनिश्चित करें। सम्मेलन में ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ के तहत आंतरिक सुरक्षा, साइबर अपराध और पुलिस आधुनिकीकरण पर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों पर त्वरित कार्रवाई की जाए और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पुलिस तकनीक का बेहतर उपयोग करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *