भोपाल में मेट्रो युग का आगाज़; मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया 5 जिलों को जोड़ने वाला ‘महानगरीय क्षेत्र’ का मैप

भोपाल में मेट्रो युग का आगाज़; मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया 5 जिलों को जोड़ने वाला ‘महानगरीय क्षेत्र’ का मैप

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से भोपाल मेट्रो ट्रेन का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 5800 करोड़ रुपये के 262 विकास कार्यों की सौगात भी दी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भोपाल अब केवल एक शहर नहीं बल्कि ‘महानगरीय क्षेत्र’ (Metropolitan Area) बनेगा, जिसमें भोपाल के साथ सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और नर्मदापुरम के हिस्से शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क वाला देश बन गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए भी अपनी सहमति प्रदान की। इस दौरान भोपाल मेट्रोपॉलिटन एरिया का मानचित्र भी जारी किया गया, जिससे भविष्य में लगभग 10 लाख नए रोजगार सृजित होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *