विन्ध्य और इंदौर के बीच हवाई सफर का आगाज़: डेढ़ घंटे में पूरा हुआ 14 घंटे का सफर, इंदौर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

विन्ध्य और इंदौर के बीच हवाई सफर का आगाज़: डेढ़ घंटे में पूरा हुआ 14 घंटे का सफर, इंदौर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

इंदौर: सोमवार को देवी अहिल्या एयरपोर्ट एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जब रीवा से पहली विमान सेवा इंदौर पहुँची। इस पहली फ्लाइट में उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल और नगरीय विकास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ विन्ध्य क्षेत्र के 70 से अधिक नागरिकों ने सफर किया। इंदौर पहुँचने पर वहां रह रहे विन्ध्य मूल के नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि यह सेवा विन्ध्य के विकास को नई ऊँचाई देगी। अब रीवा के नागरिक इंदौर के माध्यम से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों से सीधे जुड़ सकेंगे। यात्रियों ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि जो सफर ट्रेन से 14 घंटे में तय होता था, वह अब मात्र 1.5 घंटे में पूरा हो गया है। इससे न केवल समय बचेगा, बल्कि व्यापार और धार्मिक पर्यटन (उज्जैन-ओंकारेश्वर) को भी बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *