शेयर बाजार में आज बढ़त: सेंसेक्स 85,650 के पार निकला, गुजरात किडनी हॉस्पिटल IPO में निवेश का अंतिम मौका
मुंबई: सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन, बुधवार 24 दिसंबर को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंकों की बढ़त के साथ 85,650 के स्तर पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 40 अंक चढ़कर 26,220 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में मेटल, मीडिया और रियल्टी सेक्टर में खरीदारी दिख रही है, हालांकि आईटी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई है।
ग्लोबल मार्केट की बात करें तो एशियाई बाजारों समेत अमेरिकी बाजारों में भी कल बढ़त रही थी। दूसरी ओर, निवेश की दुनिया में आज गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के IPO में पैसे लगाने का आखिरी दिन है। 250.80 करोड़ रुपये के इस इश्यू के लिए निवेशक न्यूनतम 14,592 रुपये से बोली लगा सकते हैं। कंपनी के शेयर 30 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।