ग्वालियर ‘ग्रोथ समिट’: केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने डॉ. मोहन यादव के ‘क्षेत्रीय निवेश सम्मेलन’ मॉडल को सराहा, 2 लाख करोड़ के निवेश की नींव

ग्वालियर ‘ग्रोथ समिट’: केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने डॉ. मोहन यादव के ‘क्षेत्रीय निवेश सम्मेलन’ मॉडल को सराहा, 2 लाख करोड़ के निवेश की नींव

ग्वालियर: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘अभुदय: मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट’ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने शिरकत की। अपने संबोधन में श्री शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई क्षेत्रीय निवेश सम्मेलनों (Regional Investment Conclaves) की श्रृंखला को एक दूरदर्शी कदम बताया। उन्होंने इसकी तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात में शुरू किए गए ‘वाइब्रेंट गुजरात’ मॉडल से की।

श्री शाह ने कहा कि राज्य के संतुलित विकास के लिए यह वैज्ञानिक और व्यवस्थित शुरुआत नींव का पत्थर साबित होगी। उन्होंने विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल और मालवा क्षेत्र में कपास किसानों के लाभ और ‘पीएम मित्र पार्क’ के महत्व पर जोर दिया। गृह मंत्री ने रेखांकित किया कि मध्य प्रदेश अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण देश का लॉजिस्टिक हब बनने की क्षमता रखता है, बशर्ते राज्य के हर कोने (उत्तर, दक्षिण और पश्चिम) में उद्योगों का समान विस्तार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *