मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई देगा ‘श्री रामराजा लोक’ और ‘चित्रकूट परिक्रमा पथ’, मंत्री श्री लोधी ने की समीक्षा

मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई देगा ‘श्री रामराजा लोक’ और ‘चित्रकूट परिक्रमा पथ’, मंत्री श्री लोधी ने की समीक्षा

भोपाल: प्रदेश के संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने पर्यटन भवन में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि ओरछा का ‘श्री रामराजा लोक’ और चित्रकूट का ‘कामदगिरि पर्वत परिक्रमा पथ’ सरकार की प्राथमिकता सूची में शीर्ष पर हैं। इन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।

प्रमुख निर्देश और परियोजनाएं:

  • गुणवत्ता और समय सीमा: निर्माणाधीन सांस्कृतिक लोकों के काम में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
  • सिंहस्थ 2028: उज्जैन और पूरे धार्मिक सर्किट में श्रद्धालुओं के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं की कार्ययोजना तैयार की गई है।
  • क्षेत्रीय विकास: बांदकपुर के जागेश्वरधाम, नोहटा में बोट क्लब, भोपाल में वॉच टावर और हटा के भारत माता मंदिर के सौंदर्याकरण को गति दी जाएगी।
  • नवाचार: पर्यटन विभाग की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन का उपयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *