वेनेजुएला की राजधानी काराकास में 2 और 3 जनवरी की मध्यरात्रि को भारी उथल-पुथल देखी गई। शहर में एक के बाद एक कई शक्तिशाली धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे पूरी राजधानी गूंज उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाकों के साथ-साथ आसमान में लड़ाकू विमानों की गर्जना भी सुनाई दी, जिससे दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।