जानिए देश में मौसम का हाल

जानिए देश में मौसम का हाल

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं का सितम जारी है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में कुदरत ने सब कुछ जमा दिया है। उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में स्थिति इतनी गंभीर है कि झरने और पानी की पाइपलाइनें जम चुकी हैं। सोनमर्ग में पारा -8.9°C तक गिर गया है, जबकि श्रीनगर और पहलगाम में भी तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे बना हुआ है।

मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, हरियाणा और राजस्थान घने कोहरे की चपेट में हैं। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 1.7°C रिकॉर्ड किया गया। पंजाब के हलवारा में दृश्यता (Visibility) शून्य रही, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, दो लगातार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने वाले हैं। इसका असर 23 जनवरी से दिखेगा, जिससे दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी समेत 9 राज्यों में मौसम और बिगड़ेगा। उत्तर प्रदेश में आज से 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सोमवार सुबह लखनऊ और बाराबंकी में बारिश के साथ अलीगढ़ में ओले गिरे हैं।

अगले 48 घंटों का अनुमान:

  • 20 जनवरी: उत्तर भारत में कोहरा बरकरार रहेगा। राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश ठंड में इजाफा करेगी।
  • 21 जनवरी: सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ेगी। मिनिमम टेम्परेचर में और गिरावट आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *