अभिषेक शर्मा का तूफान: 14 गेंदों में फिफ्टी ठोक कीवियों को उड़ाया, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

अभिषेक शर्मा का तूफान: 14 गेंदों में फिफ्टी ठोक कीवियों को उड़ाया, भारत ने 3-0 से जीती सीरीज

बरसापारा स्टेडियम में रविवार को अभिषेक शर्मा के बल्ले से ऐसी आतिशबाजी हुई कि न्यूजीलैंड की टीम देखती रह गई। मात्र 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अभिषेक ने भारत को 154 रनों का लक्ष्य महज 10 ओवर में ही दिला दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 26 गेंदों पर 57 रनों की कप्तानी पारी खेली। इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

यह भारत की लगातार 9वीं टी-20 सीरीज जीत है। न्यूजीलैंड की हालत ऐसी थी कि मैच के बाद उनके खिलाड़ी सूर्या और अभिषेक के बल्ले चेक करते नजर आए। भारत ने 60 गेंद शेष रहते यह मुकाबला जीतकर इतिहास रच दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *