सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी भी 25,200 के नीचे फिसला; ऑटो और IT सेक्टर में भारी बिकवाली
भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 29 जनवरी को भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई और फिलहाल सेंसेक्स करीब 500 अंकों की गिरावट के साथ 81,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 150 अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यह 25,200 के स्तर पर आ गया है।
सेक्टर का हाल और पिछला रिकॉर्ड: आज के कारोबार में सबसे ज्यादा दबाव ऑटो, FMCG और IT शेयरों में देखा जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि कल (28 जनवरी) बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था, जहाँ सेंसेक्स 82,344 और निफ्टी 25,342 के स्तर पर था, लेकिन आज बाजार अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख पाया।