संसद में बजट पर चर्चा से पहले भारी हंगामा, विपक्ष के शोर-शराबे के कारण लोकसभा सोमवार तक स्थगित

संसद में बजट पर चर्चा से पहले भारी हंगामा, विपक्ष के शोर-शराबे के कारण लोकसभा सोमवार तक स्थगित

नई दिल्ली: केंद्रीय बजट 2026-27 पर शुक्रवार को संसद में चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही। सदन की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई, लेकिन विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के चलते स्पीकर ने महज 3 मिनट बाद ही कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

दोपहर 12 बजे जब सदन दोबारा शुरू हुआ, तब भी स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा। करीब 7 मिनट तक चले भारी शोर-शराबे के बाद सदन को 9 फरवरी तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया गया। दूसरी ओर, राज्यसभा में कार्यवाही सुचारू रूप से जारी है।

इस बीच, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्‌टू ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “कल सबने उन्हें ‘बालक’ कहा था। आज प्रधानमंत्री की पाठशाला थी, जहाँ कामयाबी के गुर सिखाए गए। यदि राहुल गांधी भी इस पाठशाला में शामिल होते, तो शायद जीवन में सफल हो पाते।” गौरतलब है कि गुरुवार को भी सदन में काफी हलचल रही, जहाँ 2004 के बाद पहली बार प्रधानमंत्री के भाषण के बिना ही लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *